



भागलपुर। हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार निवासी परदेसी चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि परदेसी धनतेरस के दिन से ही घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों के अनुसार, परदेसी चौधरी की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इस बीच गोराडीह थाना पुलिस ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान परदेसी चौधरी के रूप में की गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परदेसी चौधरी के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

















