



नवगछिया। नवगछिया के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी यशराज का चयन भागलपुर जिला अंडर-17 क्रिकेट टीम में किया गया है। यह टीम बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तर की प्रमंडल स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
जिला खेल कार्यालय की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार, यशराज हाई स्कूल नवगछिया के छात्र हैं और उनके चयन की सूचना मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने साझा की।

यशराज के चयन पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, संयोजक एवं सह कोच घनश्याम प्रसाद, सरोज झा, संतोष कुमार, राजेश कुमार राजू, मुकेश सक्सेना, मुकेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स और मोनी कुमारी सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
यशराज के चयन से नवगछिया क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के विकास और युवाओं में उत्साह बढ़ाने की उम्मीद और मजबूत हुई है।
















