5
(1)

भागलपुर। जोकसर थाना क्षेत्र के खलीफा बाग चौक स्थित ठाकुरबाड़ी के पास रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं बीच सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया और मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

सूचना मिलते ही जोकसर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत दुकान के सामने गाड़ी लगाने को लेकर हुई थी। जैसे ही गाड़ी हटाने की बात कही गई, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और उपद्रवियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कई दिनों से आपसी तनातनी चल रही थी और इससे पहले भी इनके बीच झगड़ा हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की शांति भंग करती हैं, इसलिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: