



भागलपुर, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव सह अधिवक्ता विद्या नाइक ने आज भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 156 से पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार यादव (क्रमांक 8, चुनाव चिह्न – दूरबीन) के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की।

विद्या नाइक ने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी इंडिया समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी उम्मीदवार संजय यादव गरीब, मजदूर, किसान, दलित और पिछड़े समुदाय की सशक्त आवाज़ बनकर सामने आए हैं। विद्या नाइक ने कहा, “भागलपुर की जनता बदलाव चाहती है। अब समय आ गया है कि स्वच्छ छवि और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवारों को मौका दिया जाए। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया जनता की सरकार बनाना चाहती है, पूंजीपतियों की नहीं।”

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने एनडीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं, पार्टी प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि उन्हें जनता का अपार सहयोग मिल रहा है और इस बार बदलाव निश्चित है। उन्होंने कहा, “मैं इस क्षेत्र का बेटा हूँ, जनता का दुख-दर्द मेरा अपना है। जनता अब बदलाव के मूड में है। बस एक मौका दीजिए, मैं भागलपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वच्छ प्रशासन के क्षेत्र में एक मिसाल बनाकर दिखाऊंगा।”
















