



भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भागलपुर आगमन के अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के बाद सबसे पहले नवगछिया के मुकेश राणा को प्रधानमंत्री के समक्ष अभिवादन का अवसर मिला, जिसे लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष और गर्व की भावना व्याप्त रही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हेलीपैड पर पहुंचते ही वहां उपस्थित जनसमूह ने जोरदार नारों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा।
मुकेश राणा ने बताया कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे नवगछिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का गौरव और सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समक्ष अभिवादन में सबसे पहले स्थान मिलना नवगछिया के कार्यकर्ताओं के मेहनत और निष्ठा का प्रतीक है और यह प्रधानमंत्री के प्रति जनता के स्नेह और विश्वास को दर्शाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके को नवगछिया की जीत और संगठन की मजबूती के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है और भविष्य में और भी सक्रियता से जनता सेवा एवं संगठन कार्य में योगदान देने की प्रेरणा देगी।
















