5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह तथा नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित सातों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी और सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं (एएमएफ) की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी निर्वाची पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों पर प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय, रैंप और साइन बोर्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया।

साथ ही वेब कास्टिंग की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो। सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान तिथि को पूर्ण निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

बैठक में विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से उनके-अपने कोषांगों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: