



नवगछिया। जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के समापन समारोह में नवगछिया के खिलाड़ी यशराज को मैन ऑफ़ द सीरीज घोषित किया गया। फाइनल मैच महेश्वरी अकादमी मैदान, कटिहार में संपन्न हुआ, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

मैन ऑफ़ द सीरीज बनने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक एवं सह कोच घनश्याम प्रसाद, अशोक सिंह, सरोज झा, अखिलेश पांडे, राजेश कुमार राजू, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, इबरार आलम, इजहार आलम, प्रमोद शर्मा, अमित पांडे और अनुराग सहित अन्य सदस्यों ने यशराज को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर यशराज के खेल कौशल और समर्पण की जमकर प्रशंसा की गई। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
















