5
(3)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तथा सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतों की गिनती के लिए 14 टेबल और पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 5 टेबल लगाए जा रहे हैं। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा वार कुल 21 टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी।

ईवीएम मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट शामिल हैं। वहीं, पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और दो काउंटिंग असिस्टेंट लगाए जाएंगे।

भागलपुर जिले में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं — राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी तथा महिला आईटीआई, बरारी। दोनों केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: