5
(1)

भागलपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की खुशनुमा 16 अगस्त की रात अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, उसी शाम पड़ोस की एक लड़की उसे मेला देखने के लिए बुलाने आई थी। खुशनुमा बिना किसी शंका के उसके साथ चली गई, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी।

रात बढ़ने पर जब परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, तो उसका कोई पता नहीं चला। माँ बीबी शहजादी ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद उन्हें यह जानकारी मिली कि उनकी नाबालिग बेटी को शारिक नाम का लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

माँ ने तुरंत हबीबपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि मामले में न तो जांच में प्रगति दिख रही है और न ही आरोपी पर दबाव बनाने के लिए कोई विशेष कदम उठाए गए हैं।

बेबस होकर पीड़िता की माँ और परिवार वाले कई वरीय अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर जगह सिर्फ आश्वासन ही मिला। परिजनों का कहना है कि वे रोज अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी न तो लड़की की बरामदगी हो सकी है और न ही आरोपी को पकड़ा जा सका है।

परिवार की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। माँ की आँखें अपनी बेटी की एक झलक देखने के इंतजार में सूख चुकी हैं। हर गुजरते दिन के साथ चिंता और बढ़ती जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: