



नवगछिया : नदी थाना टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र अंतर्गत लोकमानपुर में गोविन्द सिंह के बासा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापामारी की और वहां से 10 लीटर निर्मित देशी शराब, 70 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब तथा शराब बनाने का उपकरण बरामद किया।

घटनास्थल पर पुलिस ने बरामद अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। इस मामले में नदी थाना में कांड संख्या 61/25 दिनांक 23.11.25 के तहत धारा 30ए/30 (डी) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।














