3
(2)

नवगछिया। विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम-लखन बजरंगबली धाम नवगछिया में हर्षोल्लास के साथ 251 दीप और पटाखे जलाकर पर्व का भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत था।

कार्यक्रम में भजन संध्या और आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम और लक्ष्मण के प्रति अपनी भक्ति और प्रेम प्रकट किया।

धार्मिक उत्सव में व्यवस्थापक मिथलेश कुमार, सचिव मनीष कुमार, नीरज पोद्दार, बिरेंद्र यादव, राजेन्द्र मंडल, योगेन्द्र ठाकुर, प्रीतम सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

भक्तों ने इस अवसर को आनंदपूर्वक मनाते हुए विवाह पंचमी की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को महसूस किया। मंदिर परिसर में दीपों की रौशनी और भक्तों की जयघोष से माहौल अत्यंत दिव्य और श्रद्धाभावपूर्ण बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: