5
(1)

नवगछिया। नवगछिया प्रीमियर लीग के पांचवें दिन खेले गए दो मुकाबलों में नवगछिया थंडर और नवगछिया वॉरियर्स ने अपने-अपने विपक्षी टीमों को हराते हुए जीत दर्ज की। दोनों मैच रोमांच और शानदार प्रदर्शन से भरपूर रहे।

पहले मुकाबले में नवगछिया थंडर का सामना नवगछिया स्ट्राइकर से हुआ। टॉस जीतकर स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 25 रन तथा कप्तान साजिद ने 22 रनों का योगदान दिया।
थंडर की ओर से गेंदबाजी में सौरभ, विशाल और अभिषेक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया थंडर की टीम ने मजबूत शुरुआत की और 16 ओवर में ही 155 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। थंडर की ओर से स्वप्निल ने सर्वाधिक 39 रन और सचिन भारद्वाज ने 35 रनों की उपयोगी पारी खेली।
इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पांचवें दिन के दूसरे मुकाबले में नवगछिया वॉरियर्स का मुकाबला नवगछिया पैंथर से हुआ। टॉस जीतकर वॉरियर्स के कप्तान देवकांत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए, जिसमें नीरज ने 31 रन तथा रक्षेंद्र ने 22 रनों का योगदान दिया।
पैंथर की ओर से गेंदबाजी में गोलू मिश्रा ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर की टीम वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 120 रनों पर ही सिमट गई। पैंथर की ओर से आशीष चौधरी ने शानदार 50 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।
वॉरियर्स की ओर से जाकिर ने 3 विकेट, जबकि रितेश, अभिनव और कप्तान देवकांत ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इस रोमांचक मुकाबले में वॉरियर्स ने 20 रनों से जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए जाकिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: