5
(1)

नवगछिया। कचहरी मैदान में जारी नवगछिया प्रीमियर लीग के सातवें दिन दो मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले मुकाबले में नवगछिया स्ट्राइकर ने रोहन की शतकीय पारी के दम पर नवगछिया वॉरियर्स को 3 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में नवगछिया पैंथर्स ने दमदार खेल दिखाते हुए नवगछिया टाइटन को 8 विकेट से मात दी।

पहला मुकाबला : नवगछिया वॉरियर्स बनाम नवगछिया स्ट्राइकर

दिन के पहले मैच में नवगछिया वॉरियर्स के कप्तान देवकांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 148 रन बनाए। वॉरियर्स की ओर से रक्षेंद्र ने 50 रन और नाजिश ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नवगछिया स्ट्राइकर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बल्लेबाज रोहन ने शानदार शतक (100 रन) जड़कर टीम को केवल 17 ओवर में ही जीत दिला दी। वॉरियर्स की ओर से अंकुश और रजनीश ने 2-2 विकेट हासिल किए।

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लीग के सचिव राजेश झा, प्रभारी संतोष बब्बू और संचालक निखिल रंजन उपस्थित थे। अंपायरिंग का दायित्व बीसीए पैनल के राघव ठाकुर (पूर्णिया) और मनोहर कुमार (खगड़िया) ने निभाया।

दूसरा मुकाबला : नवगछिया टाइटन बनाम नवगछिया पैंथर्स

सातवें दिन के दूसरे मैच में नवगछिया टाइटन और नवगछिया पैंथर्स आमने-सामने थे। टॉस टाइटन के कप्तान अमन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टाइटन की टीम ने सभी विकेट खोकर 20 ओवर में 131 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अमन सिंह राजपूत ने सर्वाधिक 73 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पैंथर्स की टीम ने तेज शुरुआत की और केवल 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पैंथर्स की ओर से आशीष चौधरी ने 38 रन तथा पीयूष ने 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाज़ी में सचिन राय ने 3 विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नवगछिया प्रीमियर लीग का सातवां दिन बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के प्रदर्शन के लिए यादगार रहा। रोहन का शतक और सचिन की शानदार गेंदबाज़ी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लीग के अगले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: