



भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा के तृतीय खंड में शनिवार को प्रशासन की ओर से औचक छापेमारी की गई। यह कार्रवाई अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय–02 मोहम्मद अयूब खान के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस उपाधीक्षक साइबर सिक्योरिटी तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों और बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
पूरे निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई और किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या गतिविधि नहीं मिली। प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा व्यवस्था और कारा अनुशासन को संतोषजनक पाया।














