5
(1)

नवगछिया : नवगछिया प्रीमियर लीग के आठवें दिन खेले गए मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। दिन का पहला मैच नवगछिया थंडर और नवगछिया वॉरियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर वॉरियर्स के कप्तान देवकांत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और मात्र 52 रनों पर आलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नवगछिया थंडर ने मात्र 6 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया और एकतरफा जीत दर्ज की।

दूसरा मुकाबला नवगछिया स्ट्राइकर और नवगछिया रॉयल्स के बीच खेला गया, जो लीग का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। टॉस जीतकर नवगछिया रॉयल्स ने गेंदबाजी का फैसला लिया। स्ट्राइकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केवल 105 रन बनाए। जवाब में नवगछिया रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रॉयल्स ने न केवल नवगछिया थंडर के फाइनल में पहुँचने का सपना तोड़ा, बल्कि शानदार अंदाज में फाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

आज लीग का फाइनल मुकाबला नवगछिया पैंथर्स और नवगछिया रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। फाइनल का सीधा प्रसारण आदित्य अनमोल क्रिकेट लाइव पर देखा जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: