



भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड स्थित सर्वे शिविर में मंगलवार को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद सभी सर्वे कर्मियों से कार्य प्रगति को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।

मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुलतानगंज प्रखंड में सर्वे का अधिकांश कार्य पूरा किया जा चुका है। केवल कुछ प्रक्रियाएँ शेष हैं, जिसके लिए सर्वे मशीन की व्यवस्था की जा रही है। मशीन उपलब्ध होते ही बचे हुए स्थानों का सर्वे कार्य पूरा कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रपत्र पाँच तक का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन सर्वे मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ तकनीकी प्रक्रियाएँ लंबित हैं। मशीन उपलब्ध होते ही कार्य में तेजी लाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान दर्जनों सर्वे कर्मी उपस्थित रहे।













