



भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित मिरहट्टी गांव में सोमवार को घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों में साजन कुमार, चंदन कुमार और दूसरे पक्ष से अमन कुमार शामिल हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल साजन कुमार की स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल अमन कुमार को भी प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया।

मारपीट की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।














