5
(1)

नवगछिया जीरोमाइल से कदवा की ओर जाने वाले फोरलेन सड़क स्थित बाबा विशु राउत संपर्क पथ पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण बाइक दुर्घटना हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान प्रिंस खान (पिता—मो. नसीब) और मो. हैदर (पिता—मो. गुलजार) के रूप में हुई है। दोनों भागलपुर के ईशाचक के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एसी–फ्रिज तकनीशियन हैं और सेवा देने के लिए आलमनगर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: