5
(1)

भागलपुर, ।
नए साल के जश्न में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आमतौर पर लोग इस मौके पर शराब पीकर जश्न मनाते हैं, लेकिन बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण शराब की खरीद-बिक्री और सेवन दोनों पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोग झारखंड से शराब लाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वहां देशी और विदेशी शराब आसानी से उपलब्ध है।

इसी अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए कहलगांव अनुमंडल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने बताया कि झारखंड से आने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। सनहौला थाना क्षेत्र के पोठिया–बैसा चेकपोस्ट पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां सभी छोटे-बड़े वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है।

इसके अलावा सनोखर थाना क्षेत्र के साहूपाड़ा चेकपोस्ट पर भी 24 घंटे पुलिसकर्मी मुस्तैद रहकर निगरानी कर रहे हैं। डीएसपी कल्याण आनंद ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य नए साल के दौरान शराबबंदी कानून को हर हाल में सख्ती से लागू करना है, ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक वातावरण दोनों सुरक्षित और नियंत्रित बने रहें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: