5
(1)

भागलपुर : गुरुकुल इंटर स्कूल, नाथनगर परिसर में सीआरसी स्तर पर टीएलएम निपुण मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि टीएलएम निपुण मेला शिक्षकों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करता है तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होता है। इस तरह के आयोजनों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।

मेले में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत टीएलएम का मूल्यांकन निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया, जिससे प्रतिभागियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का समापन सफल एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: