5
(1)

नवगछिया : एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सहयोग से पटना के बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना में 27 से 29 दिसंबर तक साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीलंका की पुरुष एवं महिला बॉल बैडमिंटन टीम 25 दिसंबर को पटना पहुंचेगी।

इसी दिन बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के अध्यक्ष सह बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई. राजा राव का भी पटना आगमन होगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक सह समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीलंकाई टीम तथा वाई. राजा राव के आगमन पर पटना एयरपोर्ट पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था पटना के विभिन्न होटलों में की गई है। उन्होंने कहा कि पटना में पहली बार आयोजित हो रही इस साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए संघ की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

यह जानकारी बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार द्वारा दी गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: