5
(1)

पटना। एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) में भाग लेने के लिए श्रीलंका की पुरुष और महिला बॉल बैडमिंटन टीम आज पटना पहुंची।

पटना आगमन पर जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने टीम का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई. राजा राव, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा रानी, सिमरन कुमारी, मुस्कान मिश्रा, खुशी मिश्रा, अंजली कुमारी, अमरजीत कुमार, आकाश कुमार और रोहित कुमार उपस्थित थे।

इस चैंपियनशिप में नेपाल की पुरुष और महिला टीम 26 दिसंबर की शाम को और भूटान की पुरुष और महिला टीम 27 दिसंबर की सुबह पटना पहुंचेंगी। सभी टीमों का स्वागत संयुक्त सचिव मिताली मित्रा के नेतृत्व में विशेष रूप से किया जाएगा।

राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उच्च स्तरीय खेल कौशल के प्रदर्शन के साथ-साथ क्षेत्रीय खेलों में भाईचारे और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाग लेने वाली सभी टीमों का सुरक्षित और गरिमापूर्ण आगमन सुनिश्चित करने के लिए आयोजक समिति ने व्यापक व्यवस्था की है।

इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और बॉल बैडमिंटन के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: