5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल एवं सुश्रुत आई फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में बंसीटीकर स्थित होली फैमिली हेल्थ केयर सेंटर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास की बस्तियों से आए कुल 105 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

शिविर का उद्घाटन उपजिलापाल अविनाश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद ऑप्टोमेट्रिस्ट दिलीप कुमार साह एवं उनकी टीम ने मरीजों की दृष्टि एवं नेत्र संबंधी जांच की।

आयोजकों के अनुसार, जांच के दौरान 18 मरीजों में मोतियाबिंद तथा पांच मरीजों में ऑक्यूलोप्लास्टिक उपचार की आवश्यकता पाई गई। शेष मरीजों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए। मरीजों के रक्तचाप की जांच भी की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

आयोजकों ने बताया कि पात्र जरूरतमंद मरीजों की शल्य चिकित्सा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क कराई जा रही है।

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल के निवर्तमान अध्यक्ष प्रीतम कुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह भागलपुर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित किए जाते हैं।

शिविर के दौरान ज्योति कुमारी ने मरीजों को आंखों की नियमित देखभाल तथा नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर सिस्टर हिमा, सिस्टर रोजमेरी, पूर्व जिलापाल अनुपम सिंहानिया, रितेश सहेला, विश्वजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: