5
(1)

नवगछिया । कदवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवारा निवासी संतोष कुमार एवं मधेपुरा जिले के फुलौत निवासी मंटू सिंह के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मधेपुरा जिले से एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में गांजा लोड कर बाबा बिसुराउत सेतु पहुंच पथ के रास्ते नवगछिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू कराया।

इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की गति और तेज कर दी तथा भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गश्ती वाहन से पीछा कर कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। इसके बाद वाहन की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसमें छिपाकर रखा गया कुल 200 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम और पता संतोष कुमार एवं मंटू सिंह बताया। प्रारंभिक पूछताछ में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस संबंध में कदवा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें दोनों आरोपितों को नामजद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार स्वयं कदवा थाना पहुंचे और पूरे प्रकरण का जायजा लिया। उन्होंने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: