



नवगछिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा के तत्वावधान में दीन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और महिला शॉल का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम प्रसिद्ध समाजसेवी पुरुषोत्तम यादुका एवं बीणा यादुका के सहयोग से श्री गोपाल गौशाला परिसर में आयोजित हुआ, जहां कुल 40 कंबल और 10 महिला शॉल वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अंग प्रदेश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह नगर शाखा महामंत्री विनोद केजरीवाल ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय सहायक मंत्री विनय प्रकाश सर्राफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी पुरुषोत्तम यादुका एवं बीणा यादुका रहे। उन्होंने अपने पोते साहिल कुमार, सुपुत्र महेश यादुका के जन्मदिवस के अवसर पर इस सेवा कार्य में सहयोग कर समाज के समक्ष एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर नगर शाखा अध्यक्ष विश्वनाथ यादुका, शाखा कोषाध्यक्ष सुरेश हिसारिया, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार केडिया, उपाध्यक्ष संतोष यादुका, नटवर यादुका, पल्लवी यादुका, तेजस हिसारिया, विक्रम आनंद, विद्यासागर सर्राफ, मनोज यादुका, अरविंद रूंगटा, कन्हैया यादुका, रचित गाड़दिया, मुरारीलाल पंसारी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री गोपाल गौशाला के प्रबंधक अशोक शर्मा, अनिल एवं अन्य सहयोगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने मारवाड़ी सम्मेलन की इस पहल को सच्ची मानव सेवा का प्रतीक बताते हुए इसे सकारात्मक और अनुकरणीय कदम कहा। सभी ने इस सामाजिक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।














