5
(1)

भागलपुर । बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी विभाग ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए सहरसा जिले में सेल टैक्स कार्यालय के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर की गई, जहां आरोपी रिश्वत की राशि लेने पहुंचा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सिमरी बख्तियारपुर निवासी टायर व्यवसायी सिराजुल हुदा से जुड़ा है। पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि उनके बैंक खाते के सेटलमेंट के बदले 75 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही थी। आरोप है कि सहरसा सेल टैक्स कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी शंकर कुमार, संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के कहने पर यह राशि ले रहा था। सेटलमेंट कराने का भरोसा देकर पूरी रकम तय की गई थी।

लगातार हो रही मांग से परेशान होकर टायर व्यवसायी सिराजुल हुदा ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच एवं सत्यापन के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए निगरानी विभाग के उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शंकर कुमार को 75 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भागलपुर निगरानी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: