5
(1)

नवगछिया।
नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के गोसाई गांव में ग्राम देवता राय बाबा के दरबार में नववर्ष 2026 के अवसर पर अखंड राम धुन का भव्य आयोजन शुरू हुआ। यह आयोजन गांव के निवासी अशोक यादव के पुत्र अमित कुमार के नेतृत्व में अमित डीजे एंड इवेंट द्वारा आयोजन कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने “सीताराम सीताराम” के नाम संकीर्तन के माध्यम से भक्ति रस में सराबोर होकर धार्मिक आनन्द का अनुभव किया। आयोजन स्थल पर पूरे गांव में चारों तरफ राम धुन की गूंज सुनाई दे रही है। अमित कुमार ने बताया कि यह आयोजन 24 घंटे लगातार चल रहा है और इसके माध्यम से नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ लोगों में धार्मिक चेतना और सामूहिक भक्ति की भावना जागृत की जा रही है।

इस अवसर पर अशोक यादव, छोटू ठाकुर, कुमोद यादव, दीपक कुमार, ज्योतिष ठाकुर, तुंकतु कुमार, सूरज कुमार, पुषु कुमार, अभिषेक कुमार, सुजीत कुमार सहित समस्त ग्रामीण और स्थानीय भक्तगण उपस्थित थे। सभी ने उत्साहपूर्वक भजन और कीर्तन में भाग लिया और नववर्ष के स्वागत में अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

गांव के वातावरण को भक्ति और उल्लास के रंग में रंगते हुए यह आयोजन ग्रामीणों के लिए आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम से गांववासियों में आपसी भाईचारा, भक्ति भाव और सांस्कृतिक समरसता का विकास होता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: