5
(1)

नवगछिया : नेपाल के बीरगंज, काठमांडू और बिराटनगर शहर में 1 से 5 जनवरी तक आयोजित होने वाली भारत-नेपाल बॉल बैडमिंटन (पुरुष और महिला) तीन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव ने की।

पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 1 जनवरी को बीरगंज में, दूसरा 3 जनवरी को काठमांडू में और तीसरा व अंतिम मैच 5 जनवरी को बिराटनगर में खेला जाएगा। भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व आर. सूर्या (तमिलनाडु) और महिला टीम का नेतृत्व एफ. प्रीति (तमिलनाडु) करेंगी।

भारतीय महिला टीम के प्रशिक्षक महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय, मैनपुरा, पटना के शारीरिक शिक्षा शिक्षक गौरी शंकर होंगे, जबकि महिला टीम की प्रबंधक राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर, पटना की शिक्षिका डॉ. रजनी गंधा होंगी।

भारतीय पुरुष और महिला बॉल बैडमिंटन टीम को नेपाल में आयोजित होने वाली श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष प्रो. सुहेली मेहता, डॉ. सुनील कुमार सिंह, सदस्य शिव नारायण पाल, संतोष श्रीवास्तव और बीएन क्लब के निदेशक सत्यम कुमार ने शुभकामनाएं दीं।

भारतीय टीम कल सुबह पटना से निजी वाहन द्वारा बीरगंज के लिए रवाना होगी।

घोषित भारतीय पुरुष और महिला बॉल बैडमिंटन टीम इस प्रकार है:

पुरुष वर्ग:
आर. सूर्या (कप्तान), आर. रोहित कुमार (तमिलनाडु), छल्ला कृष्णा (आंध्र प्रदेश), गोटिका आनंद (तेलंगाना), रवि (दिल्ली), कुणाल साहू (छत्तीसगढ़), प्रशांत एच.जी. (कर्नाटक), उपेन्द्र मिश्रा (उत्तर प्रदेश), अफ़सल खान एफ. (केरल), ओमकार दीपक कहार (महाराष्ट्र)

युगल (पुरुष वर्ग):
अजय चौहान (राजस्थान), विनोद कुमार (बिहार), चौड़े गुना श्याम प्रताप (पुडुचेरी)

प्रशिक्षक: नरेश चंद्राकर (छत्तीसगढ़)
प्रबंधक: रंजन कुमार गुप्ता (बिहार)

महिला वर्ग:
एफ. प्रीति (कप्तान), जसलीन जे. (तमिलनाडु), सावित्री रमेश कारीगर (कर्नाटक), भव्या ए., श्रेता एस. नायर (केरल), निधि कुमारी (बिहार), ज्योति (दिल्ली), लक्ष्मी चंद्राकर (छत्तीसगढ़), प्रियांशी शर्मा (राजस्थान), श्रुष्टि संपत पाटिल (महाराष्ट्र)

युगल (महिला वर्ग):
लंचना (कर्नाटक), टी. कारुण्य (तमिलनाडु), मंडला पावनी (आंध्र प्रदेश)

मिश्रित युगल:
गणपति लाल माली, वंशिका आचार्य (राजस्थान), मो. वसीम कुरैशी (दिल्ली), नरेंद्र कुमार (छत्तीसगढ़)

प्रशिक्षक: गौरी शंकर (बिहार)
प्रबंधक: डॉ. रजनी गंधा (बिहार)

यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: