


नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गरैया निवासी रामोतार यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम रंजीत यादव अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और पहले मारपीट की, फिर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।
घटना के समय रंजीत बासा पर भैस का दूध दुह रहे थे। तेज हथियार रंजीत के सिर में लगी है और दाहिने पैर में भी जख्म के निशान हैं।
घटना की सूचना परिजनों ने मिलते ही परवत्ता थाना को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल रंजीत को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक ने उनका प्राथमिक इलाज किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी अभी नहीं कह रही है । परिवार जनों का कहना है कि अपराधियों ने गोली भी फायरिंग की है ।
इस घटना ने क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश भी मायागंज अस्पताल पहुंचे हैं जहां देर रात तक इलाज जारी था ।












