0
(0)

भागलपुर।
सूबे के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जनवरी को भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे पूर्वाह्न 11 बजे टाउन हॉल पहुंचकर आम जनता की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला प्रशासन की ओर से शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि सुनवाई की प्रक्रिया व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। वहीं आम लोगों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक इंतजामों को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सबसे पहले शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि दूसरी पाली में सभी अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, सीईओ, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की जाएगी। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: