0
(0)

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलगामा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मृत्युंजय यादव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, 14 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 2260 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मृत्युंजय यादव अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सुलतानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी।

इस संबंध में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी।

सिटी एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: