



विधायक ललित नारायण मंडल ने काटा फीता
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने करोड़ों रुपये की लागत से बनी विभिन्न विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नगर उपसभापति नीलम देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और नगर उपसभापति नीलम देवी ने सुल्तानगंज स्थित कृष्णानंद स्टेडियम में मंच, चारदीवारी एवं स्टेड लाइट का फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही नारायणपुर गांव में छठ घाट, पीसीसी सड़क तथा नाला निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया।
मीडिया से बातचीत में विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने बताया कि कृष्णानंद स्टेडियम में मंच, चारदीवारी और स्टेड लाइट की सुविधा शुरू होने से शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के बच्चों व युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। वहीं नारायणपुर गांव में छठ घाट, सड़क और नाला निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन एवं स्वच्छता की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी, जिससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं, ताकि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ हो सकें।

इस अवसर पर लोजपा जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार, शशि भूषण कुमार, डब्लू मंडल, राजेश राम सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।













