0
(0)

नवगछिया : शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी पूरी आस्था के साथ शामिल रहे।

पूजा कार्यक्रम के दौरान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती की आराधना की गई। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक प्रार्थना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका एवं समिति के सम्मानित सदस्य नरेश केडिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सचिव अभय प्रकाश मुनका ने अपने पौत्र से मां सरस्वती के समक्ष स्लेट और पेंसिल पर प्रथम लेखनी करवाई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहना की।

विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल ने मां सरस्वती से सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम शिक्षा और अच्छे संस्कारों की कामना की। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से बच्चों ने पूजा का आनंद लिया, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया।

इस वर्ष वसंत पंचमी कार्यक्रम की विशेष थीम “पेड़ लगाएं, पानी बचाएं, प्लास्टिक हटाएं” रखी गई। इसके माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: