0
(0)

नवगछिया :
माघी पूर्णिमा मेला के चलते एनएच-31 मार्ग पर भारी जाम लगने और परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण इंटर परीक्षा की प्रथम पाली में कई छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गईं, जबकि कुछ को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही प्रवेश मिल सका।

सुबह 6 बजे से रंगरा चौक से नवगछिया जीरोमाइल तक जाम लगा रहा। इसी कारण कई छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुँच सकीं। लालजी उत्क्रमित विद्यालय, मकनपुर में पांच छात्राएं प्रथम पाली की परीक्षा से वंचित रह गईं। इनमें पायल कुमारी (रंगरा), अर्चना कुमारी (नानकार), सकीता कुमारी (लालगंज), रानी कुमारी (राघोपुर) और श्वेता कुमारी (नारायणपुर) शामिल हैं।

बताया गया कि एक छात्रा सुबह 9:28 बजे परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन नियमों के अनुसार उसे प्रवेश नहीं मिला। छात्राएं गेट पर रोती रहीं और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाती रहीं।

वहीं, इंटर स्तरीय हाई स्कूल, नवगछिया में दो छात्राएं समय पर केंद्र नहीं पहुंच सकीं। प्रारंभ में उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, लेकिन मौके पर मौजूद पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद दोनों छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई।

नवगछिया अनुमंडल में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में कुल 2,348 परीक्षार्थी थे, जिनमें 2,325 उपस्थित हुए, जबकि 28 अनुपस्थित रहे।

घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। प्रशासन ने कहा कि परीक्षा नियमों के अनुसार निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: