0
(0)

नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोर गांव में आपसी विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों ने उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़िता की पहचान अजो खातून (उम्र 21 वर्ष), पत्नी शुभी आलम, निवासी मनियामोर, थाना नवगछिया के रूप में हुई है। फिलहाल महिला का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी रखी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: