0
(0)

नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया ओवरब्रीज के पास रविवार को एक युवती का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हैं । स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को प्राथमिक जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा।

बताया गया कि प्रारंभिक जांच के बाद शव को बेहतर पोस्टमार्टम और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर में मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें वीडियोग्राफी भी की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संभावित तौर पर मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए और वहां खून के जमाव (ब्लड क्लॉटिंग) की संभावना बताई गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि चोट किस कारण से लगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के आधार पर अभी सिर्फ संभावनाओं की ही चर्चा की जा सकती है और किसी भी तरह का अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा है। नियम के अनुसार यदि निर्धारित 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं होती है, तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

घटना स्थल और आसपास के लोगों के बयानों के अनुसार, वहां काले रंग की स्कार्पियों की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। पुलिस यह संभावना भी जांच रही है कि शव को संभवत: इसी माध्यम से ओवरब्रीज के पास लाया गया।

सुरक्षा और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस बाबा बिसुराउत सेतु, जीरोमाइल नवगछिया, कदवा, मीलन चौक और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही, घटना स्थल का मोबाइल डंप डाटा भी खंगाला जा रहा है ताकि यह अनुमान लगाया जा सके कि घटना के समय वहां कितने लोग मौजूद थे और किनका मोबाइल सक्रिय था।

नवगछिया थाना के पुअनि सुरेंद्र सिंह के बयान के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मृतक तक पहुंचने और हत्या की घटना में कौन-कौन शामिल हो सकता है।

स्थानीय लोगों और आसपास के युवाओं में इस घटना को लेकर चिंता और डर व्याप्त है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि संभावित सुरागों और सबूतों के आधार पर जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: