0
(0)

भागलपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन सोमवार को एक छात्र द्वारा जान देने की घटना सामने आया । मृतक की पहचान बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के भलसुमिया गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। वह उर्दू बाजार स्थित सीता सदन लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

परिजनों के अनुसार, विशाल के एडमिट कार्ड में नाम की त्रुटि थी, जिस कारण वह परीक्षा नहीं दे सका। स्कूल प्रबंधन द्वारा मई माह में सुधार के बाद परीक्षा लेने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में चल रहा था।

घटना उस समय सामने आई जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो छात्र पंखे की कुंडी से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना मिलते ही तातारपुर थाना प्रभारी रवि शंकर मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लॉज संचालक, आसपास के लोगों और छात्र के साथियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

मृतक के पिता प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि विशाल पिछले दो वर्षों से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार सुबह संपर्क नहीं होने पर चिंता हुई, जिसके बाद दोपहर में घटना की सूचना मिली।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: