0
(0)

भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट स्तरीय वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी, भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से सीएमएस हाई स्कूल, भागलपुर स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, कदाचार निरोधक उपायों, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की समग्र स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा कक्षों, नियंत्रण कक्ष एवं केंद्र परिसर में तैनात कर्मियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक एवं अन्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा निर्धारित परीक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित की गई हैं तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: