



नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में टोटो की टक्कर से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान मीठी कुमारी (7 वर्ष), पिता नीरज कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मीठी कुमारी स्कूल जा रही थी, इसी दौरान एक टोटो ने उसे धक्का मार दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा घायल बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
















