



भागलपुर। पासी टोला दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ पंचांग पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

आयोजन के तहत कलश शोभा यात्रा पासी टोला दुर्गास्थान से प्रारंभ होकर के.बी. लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु जल अर्पित करेंगे। इसके बाद शोभा यात्रा मारबाड़ी पट्टी होते हुए नर्सिंग भगवान ठाकुर स्थान पहुंचेगी और पुनः पासी टोला दुर्गा मंदिर लौटेगी।

इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निवेदक जिला पासी नवयुवक संघ एवं समस्त पासी समाज, नाथनगर हैं। पूजा-अर्चना का दायित्व पुरोहित पंडित माना शुक्ला द्वारा निभाया जा रहा है, जबकि यजमान शम्भू चौधरी पत्नी के साथ विधिवत पूजन में शामिल हुए।
मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेश कांत चौधरी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, समाजसेवी विजय कुमार यादव, मुन्ना यादव, शंकर चौधरी, बिक्रम चौधरी, इंद्रदेव चौधरी, पन्नालाल चौधरी, रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
















