



एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
नवगछिया । 13 दिसंबर 2025 को वादी मीर कासिम द्वारा आवेदन दिया गया कि नवगछिया थाना अंतर्गत मुमताज मोहल्ला स्थित इनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा 03 मोबाइल एवं पैसे की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 416/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में मंगलवार को कांड में चोरी गई तीनों मोबाइल को बरामद करते हुए संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोड़ निवासी नीतीश कुमार पिता ब्रह्मदेव कुमार को गिरफ्तार एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















