5
(1)

नवगछिया :
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विधानसभा में रंगरा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय रंगरा में चहारदीवारी नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चहारदीवारी के अभाव में विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों और पशुओं की आवाजाही बनी रहती है, जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

इस पर सरकार की ओर से छह माह के भीतर चहारदीवारी निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

इसके साथ ही विधायक ने इस्माइलपुर प्रखंड के 519 टोला स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इस्माइलपुर में भवन और चहारदीवारी निर्माण नहीं होने का प्रश्न भी सरकार के समक्ष रखा। विधानसभा में मौजूद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सकारात्मक जवाब देते हुए छह माह के भीतर विद्यालय के भवन एवं चहारदीवारी निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया।

शिक्षा मंत्री ने लिखित उत्तर में बताया कि संबंधित विद्यालय वर्तमान में दो कमरों में संचालित हो रहा है। उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी भिट्ठा के भवन का निर्माण बीएसईआईडीसी, पटना द्वारा एसएसएस मॉडल के तहत किया जाना है। विद्यालय की चहारदीवारी एवं भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर छह माह के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

विद्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक के प्रति आभार जताया। भाजपा नेता गुलाबी सिंह, गुलशन मंडल, अजीत सिंह, दीपक ठाकुर (एडवोकेट) सहित अन्य लोगों ने कहा कि विधायक शिक्षा के प्रति गंभीर हैं और इससे क्षेत्र में शैक्षणिक सुधार को बढ़ावा मिलेगा।

विधायक बुलो मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण एवं जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवन निर्माण का प्रयास जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए जहां भी शिक्षकों की कमी होगी, उसे भी पूरा कराया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: