0
(0)

भागलपुर : यूजीसी इक्विटी नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के विरोध में भागलपुर में विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बहुजन छात्र संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए और विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

प्रदर्शन की शुरुआत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय प्रशाल भवन परिसर से हुई, जहां छात्रों का जुटान हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित अंबेडकर विचार विभाग एवं समाज कार्य विभाग के समीप छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़े छात्रों ने बहुउद्देशीय प्रशाल भवन से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन तक प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय परिसरों को जातीय भेदभाव और उत्पीड़न से मुक्त बनाने के लिए यूजीसी इक्विटी नियमावली को लागू किया जाना आवश्यक है।

छात्रों ने नई शिक्षा नीति 2020 को बहुजन विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग भी उठाई तथा शिक्षा व्यवस्था को समानता आधारित बनाने पर जोर दिया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: