



15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात व झांकी को लेकर हुई चर्चा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजन का निर्णय
भागलपुर : सुल्तानगंज थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैविनाथ धाम से निकलने वाली शिव बारात एवं झांकी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि शिव बारात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली जाएगी तथा सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

बैठक में अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, नगर परिषद के सिटी मैनेजर रविश कुमार वर्मा, एसआई संजय कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान समाजसेवी शिबम चौधरी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, जदयू महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, राजद नेता अफरोज आलम, कैलाश प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता विनय शर्मा, वार्ड पार्षद रुबी देवी, विनोद रजक, वार्ड प्रतिनिधि मुकेश कुशवाहा सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि महाशिवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सहयोग के साथ मनाएं, ताकि आयोजन सफल और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
















