0
(0)

भागलपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी डीएसपी-2 पंकज कुमार पासवान ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

डीएसपी-2 ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घोघा थाना क्षेत्र के तीन युवक अपाची मोटरसाइकिल से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के नेतृत्व में टीम गठित कर शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीयूष कुमार (पिता–अनिल मंडल) एवं मुकेश कुमार (पिता–कामदेव यादव), दोनों निवासी आदर्शनगर फुलकिया थाना घोघा तथा सौरभ कुमार (पिता–सुधीर मंडल), निवासी घोघा शाहपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो लोडेड देसी कट्टा, .315 बोर की चार गोलियां, छह मोबाइल फोन तथा एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इस संबंध में शिवनारायणपुर थाना कांड संख्या 22/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी-2 ने बताया कि गिरफ्तार सौरभ कुमार पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार समय पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: