0
(0)

भागलपुर में ऑनलाइन केस रजिस्ट्रेशन प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से समीक्षा भवन स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी डीएसपी, विभिन्न अनुमंडलों के थाना अध्यक्ष तथा कई थानों के पुलिसकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से केस दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसमें पोर्टल के उपयोग, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक जानकारियां अपलोड करने, तकनीकी समस्याओं के समाधान तथा रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों को बताया गया कि ऑनलाइन केस रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू होने से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा आम नागरिकों को त्वरित न्याय प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपनी शंकाएं भी रखीं, जिनका समाधान प्रशिक्षकों द्वारा मौके पर ही किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: