5
(1)

नवगछिया: नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वाधान में नवगछिया क्रिकेट लीग 1 का उद्घाटन समारोह आज तेतरी मैदान, नवगछिया में आयोजित किया गया। उद्घाटन का शुभारंभ सीनियर क्रिकेटर राम लखन जी ने किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, संयोजक घनश्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार (फूड प्लाजा), विवेकानंद यादव (सोनी डेयरी), डॉ. अविनाश कुमार (रेनू नेत्रालय), उत्तम कुमार (शहनाई सैलून), पवन कुमार सिंह (मीरा इन्फोटेक) के अलावा अशोक सिंह, मुकेश सिंह, बबलू कुमार, अजेश साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन मैच नवगछिया यूथ और नवगछिया स्टार टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया स्टार ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसमें रोशन 55, ऋषि 50, अंकित 26, और दिलीप 25 रन का योगदान रहा। नवगछिया यूथ की ओर से अनुज 3 विकेट, संदीप 4 विकेट, और सूरज 2 विकेट लेने में सफल रहे।

जवाब में नवगछिया यूथ ने लक्ष्य हासिल करते हुए 168 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। विशेष रूप से वार्नर 100 रन और गौरव 63 रन की शानदार पारियों के लिए सराहे गए। मैच के अंपायर मिथुन कुमार और रजत कुमार थे।

नवगछिया क्रिकेट लीग का दूसरा मैच कल, 16 फरवरी 2026, नवगछिया टाइगर और नवगछिया स्टार के बीच हाईस्कूल मैदान, जयरामपुर, बिहपुर में खेला जाएगा। इस लीग के माध्यम से युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: