0
(0)

नवगछिया : गंगा स्नान कर घर लौट रही एक महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सहरसा जिला के सोनवर्षा क्षेत्र निवासी सागर केशर की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि महिला अपने पति और पुत्र के साथ बाइक से महादेवपुर घाट से गंगा स्नान कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान जीरोमाइल नवगछिया के पास बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: