0
(0)

भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीराचक निवासी सचिन कुमार (पिता – सुग्रीव शर्मा) ने अपने ऊपर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर औद्योगिक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें गोली का एक छर्रा उनकी आंख के नीचे लग गया और वे घायल हो गए।

सचिन कुमार के अनुसार, इलाके का एक युवक कथित रूप से शराब एवं हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया और इसे बंद करने की बात कही, तो आरोपित युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें वे घायल हो गए।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर उनके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है।

मामले में सचिन कुमार ने एक स्थानीय पत्रकार का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, उन्होंने किसी भी प्रकार के समझौते से इनकार करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: