


भागलपुर संघ के शताब्दी वर्ष में आदमपुर स्थित शिव शक्ति गार्डन में हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित हुई प्रथम सांस्कृतिक सत्र में सनातन संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन कृष्णा कलायन कला केंद्र की निदेशक श्वेता सुमन के द्वारा किया गया इसके दूसरे सत्र में हिन्दू समाज को एक जुट रखने के लिए पंच परिवर्तन पर मुख्य वक्ता सह प्रान्त कार्यवाह बालमुकुंद ने किया। मंच की अध्यक्षता शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने किया।विभाग प्रचार प्रमुख अजीत घोष ने हिन्दु समाज की चुनौती और समाधान के विषय में बताया, मंच के मुख्य अतिथि शिव शक्ति मंदिर महंत अरुण बाबा रहे,महानगर प्रचार प्रमुख आशीष आनंद ने मंच संचालन किया। सांस्कृतिक सत्र की शुरुआत जिसमें सर्वप्रथम आरुषि माही ने गणेश वंदना यशिका साई ने श्री राम वंदना से किया तीसरी व अनोखी प्रस्तुति भारत ये रहना चाहिए जिसमें कलाकारों ने सभी महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों की भेष भूषा में उनके स्वरुप को जीवंत किया। अगली कड़ी में श्वेता सुमन का गायन हुआ जिसमें गुरु वंदना द्वारा गुरु शिष्य परंपरा व देश पुरातन भूमी सनातन गीत से जय हिन्दू जय भारत के नारे लगे।सोनी पांडे का गायन हुआ जिसमें शिव व माँ दुर्गा के भजनो की प्रस्तुति हुई। अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें सनातन संस्कृति जीवंत हो उठी इसमें प्रतिभागी कलाकार प्रदीप शिवानीवाला,पूजा, नाव्या निधि,अयान, गीतांजलि ज्योति आदि प्रतिभागियों ने भारत माता, स्वामी विवेका नन्द, रानी लक्ष्मी बाई , भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को जीवंत किया। जिसका समापन सामूहिक हनुमान चालीसा व भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भागलपुर महानगर गुरु गोविन्द सिंह महानगर में निवास करने वाले सैकड़ों परिवार उपस्थित रहे।













